Home मुख्य निकम्मी सरकार के अयोग्य शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दे: प्रदीप ठाकुर। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2017

निकम्मी सरकार के अयोग्य शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दे: प्रदीप ठाकुर। Voice of Darbhanga

IMG_20170215_230011

दरभंगा: भाजपा के वरिष्ठ नेता  पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने हजारो छात्र छात्राओ को इन्टरमिडिएट परीक्षा से वंचित किए जाने पर क्षोभ व्यक्त  किया है एवं शिक्षा मंत्री को अयोग्य बताते हुए इस्तीफे की मांग की है । मनीगाछी मे धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है । खासकर शिक्षा विभाग मे घोर अनिमियतता के कारण पुरे भारत मे बिहार कि किरकिरी हुई है । पुरे दो साल दिन रात जागकर मेहनत करने वाले बच्चों को जब परीक्षा का समय आता है  तो एडमिट कार्ड मे गडबडी के कारण उसे परीक्षा से वंचित किया जाता है, हजारो विद्यार्थी का भविष्य  आज अंधकारमय हो गया है । आखिर बिहार सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड क्यो कर रही है?  सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इंटर जैसे महत्वपूर्ण बोर्ड परीक्षा मे मीडिया कवरेज पर रोक लगा दिया है , जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है । निकम्मी सरकार का अयोग्य शिक्षा मंत्री  अविलंब  इस्तीफा दे ।

Share

Leave a Reply