Home मुख्य दूसरे दिन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ परीक्षा, सीएम साइन्स के वीक्षक हटाये गये। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2017

दूसरे दिन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ परीक्षा, सीएम साइन्स के वीक्षक हटाये गये। Voice of Darbhanga

IMG_20170216_065646

दरभंगा। कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2017 जिले के 25 केंद्रों पर दूसरे दिन बुधवार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से हुई। सीएम साइंस कॉलेज परीक्षा केंद्र के वीक्षक ललन कुमार मिश्रा को मोबाइल फोन रखने के कारण हटा दिया गया। सभी वीक्षकों को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अंतिम चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन के साथ पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम पाली में भाषा विषय के कुल परीक्षार्थी 19950 में 19743 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 207 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में कम्प्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एवं वेब तकनीक में सभी 36 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। फाउंडेशन कोर्स में कुल 75 पर क्षार्थियों में 74 परीक्षार्थीं उपस्थित हुए। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।

बेनीपुर संवाद सहयोगी के अनुसार, बेनीपुर के जयानंद उच्च विद्यालय बहेड़ा तथा हनुमाननगर मध्यविद्यालय परीक्षा केन्द्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बहेड़ा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक चंद्रकांत यादव ने बताया कि आज प्रथमपाली में 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं हनुमाननगर मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयानाथ झा ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। आज दोनों परीक्षा केंद्रों पर दूसरी पाली में परीक्षा नहीं थी। एसडीओ अमित कुमार, डीएसपी अंजनी कुमार व डीसीएलआर मो. अतहर ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

बिरौल संस के मुताबिक, अनुमंडल मुख्यालय के सुपौल बाजार स्थित तीन केंद्रों पर चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी तीन केंद्रों का एसडीओ मो.शफीक ने निकरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय में 925 में 9, जेके कॉलेज पर 1054 में 7 तथा मध्य विद्यालय सुपौल में 96 में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं वर्जित क्षेत्र में घूम रहे एक अभिभावक को पकड़ा गया। उससे जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।

Share

Leave a Reply