Home मुख्य होली की तैयारी केलिए ले जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 16, 2017

होली की तैयारी केलिए ले जा रही शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170216_131604

दरभंगा:शराबबंदी को लेकर एक ओर जहां सूबे के सभी जिलों से शराब की भारी खेपें बरामद की जा रही है. वहीं दूसरी ओर होली के मौके पर गुरूवार को मब्बी ओपी क्षेत्र से एक ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर ले जाई जा रही 210 कार्टून शराब पुलिस ने बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि होली के जश्न में चारचांद लगाने को लेकर लगभग 20 लाख रूपए कीमत की शराब सुपौल जिला पहुंचाना थी. मगर शराब तस्करों के मनसूबों पर पानी फिर गया.  गुप्त सूचना के आधार पर मब्बी ओपी के पास बिहार एसटीएफ और मब्बी ओपी की संयुक्त टीम ने हरियाणा निर्मित 210 कार्टन रॉयल स्टेग विदेशी शराब बरामद किया . वहीं उक्त शराब बरामदगी को लेकर मौके से हरियाणा राज्य के करनाल जिले के ट्रक चालक रविन्द्र कुमार की गिरफ्तारी की गई है. साथ ही उस से उक्त शराब  की खेप के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Share

Leave a Reply