
सरकार की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था ने बिहार को बदनाम करने का ठेका ले लिया है: अशोक नायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार सरकार ने पूरी तरह से बिहार को बदनाम करने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश में मजाक बनाने का ठेका ले रखा है. बिहार एसएससी में लगातार दूसरे दिन पेपर लीक हो गया और पूरी तरह खुलेआम सोशल मीडिया से लेकर हर जगह वायरल हुआ. पिछले दिन हुए परीक्षा का पेपर लीक हुआ और पूरे बिहार में विरोध हुआ लेकिन बिहार सरकार और शिक्षा मंत्री कान में तेल डालकर सोये रहे । बिहार एसएससी के चेयरमैन से पूछा तक नहीं गया आखिर क्यों ? सवाल तो उठता है कि कहीं सरकार के लोग भी इस गोरखधंधे में मिले तो नहीं ? एसपी का बयान है परीक्षा को कैंसिल कर दिया जाय इसका मतलब ये है कि पूरी तरह खेल हुआ है इस कुकर्म का. बिहार सरकार बिहार को बदहाली की और धकेल दिया शिक्षा की बदहाली की स्थिति में लाखों छात्र पलायन कर जाते हैं और पढ़े-लिखे जो छात्र हैं वो परीक्षा दे भी तो क्या पेपर लाखों देकर बिहार में बेच दिया जाता है. और मेधावी छात्र सुसाइड करने को मजबूर हो जाते हैं । क्या इसके जिम्मेदार बिहार सरकार नहीं हैं ? जबाब तो बिहार सरकार को देना पड़ेगा.
बहादुरपुर प्रखंड भाजपा की ओर से गुरूवार को बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय में बढ़ते अपराध व किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना के दौरान भाजपा के जिलामंत्री अशोक नायक बिहार सरकार पर जनकर बरसे. जिसकी अध्यक्षता जीतेन्द्र कुमार झा ने की.
धरना में भाजपा जिला अध्यक्ष हरी सहनी, जिला मंत्री अशोक नायक व भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने बिहार सरकार को किसान विरोधी बताया और प्रखंड में धान क्रय केन्द्र, सिंचाई की व्यवस्था के लिए बंद पड़े स्टेट बोरिंग कृषि के उद्दोग का दर्जा सहित किसानों की दर्जनों समस्या को लेकर धरना दिया.
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर राज्य सरकार का ध्यान नहीं है. किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने आन्दोलन का शंखनाद कर दिया हैं. इनकी समस्याओं को लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी. राज्य में बाढ-सुखाड़ का स्थाई निदान नहीं होने से किसानों की कमर टूट चुकी हैं. बोरिंग बंद पड़ा हैं. सिंचाई की व्यवस्था दम तोड़ चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि गत वर्ष 30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद में फिसड्डी रही-जिलों एवं प्रखंडों में पैक्स व व्यापार मंडल के जरिये धान की खरीद का नाटक रचा जा रहा हैं. इसका नतीजा यह है कि किसानों को औने पौने दर पर विचौलिये के हाथों धान बेचने पर मजबूर होना पर रहा हैं.
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा राज्यपाल को किसानों की जनसमस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में प्रधानमंत्री योजना के तहत हर गरीब को आवास की सुविधा, राशन किरासन सहित प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई. धरना में रमाशंकर ठाकुर, प्रभु नारायण कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण भगवान झा, अमित झा, उमेश चौधरी, सत्येन्द्र झा, मूकंद चौधरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

