Home मुख्य मब्बी ओपी प्रभारी कुंदन सिंह निलंबित। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 16, 2017

मब्बी ओपी प्रभारी कुंदन सिंह निलंबित। Voice of Darbhanga

IMG_20170216_212712

दरभंगा : मब्बी ओपी के प्रभारी कुंदन कुमार सिंह को एसपी सत्यवीर सिंह ने गुरूवार को कई गंभीर आरोप लगाते हुए  सस्पेंड कर दिया है. एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मब्बी ओपी क्षेत्र में पिछले 10 फरवरी को दो बाइक से चार अपराधियों ने मोहित कुमार नाम के एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर बाइक सहित दो लाख रूपए लूट लिया था.

जिसको लेकर मब्बी ओपी प्रभारी पीड़ित  मोहित कुमार पर उक्त लूट कांड के बदले चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने का दवाब बना रहे थे. एसपी ने बताया कि इस अपराधिक घटना की जानकारी ओपी प्रभारी द्वारा अपने किसी भी बड़े अधिकारी को नहीं दी गई. इतना ही नहीं इसी तरह के दो रॉबरी कांड जो कि उक्त ओपी क्षेत्र के एनएच-57 पर घटित हुआ था…  जिसका मामला ओपी प्रभारी कुंदन कुमार के समय में ही दर्ज किया गया था मगर उन्हें उस मामले में भी कोई सफलता नहीं मिली. वहीं  पु.अनि गौतम को लहेरियासराय थाना से तत्कालिक प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए मब्बी ओपी अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया. साथ ही उन्हें अविलंब उक्त स्थल  पर योगदान के अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है.

Share

Leave a Reply