Home मुख्य इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी धराये। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 16, 2017

इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे दो फर्जी परीक्षार्थी धराये। Voice of Darbhanga

IMG_20170216_223016

दरभंगा : इन्टमीडिएट वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरूवार को एक ओर जहां परीक्षा के प्रथम पाली में  भौतिकी विषय के कुल परीक्षार्थी 10683 में 10587 परीक्षार्थी उपस्थित हुए. प्रथम पाली में शहर के जिला स्कूल से मो. कामराज जफर, पिता  मो. जफर हसन जिसका क्रमांक 17010130 है, को नकल के पर्जे के साथ पकड़ा गया.  जबकि दूसरे पाली में इतिहास विषय के कुल परीक्षार्थी 12812 में 12652 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि महारानी कल्याणी कॉलेज, दरभंगा से संजय कुमार, पिता अशर्फी महतो जिसका रॉल नंबर 17030476 है, को पर्चे के साथ नकल करते दबोचा गया.

वहीं सीएम कॉलेज, दरभंगा से दो फर्जी परीक्षार्थीयों को जो कि परमेश्वर प्रसाद प्रभाकर क्रमांक-17030200  व रजनीश कुमार क्रमांक 17030210 के जगह पर परीक्षा देते हुए जांच प्रताल के बाद गिरफ्तार किया गया. उक्त गिरफ्तार दोनों युवकों  का नाम अजीत कुमार यादव व चंचल कुमार बताया गया है. जिसे गिरफ्तार कर  लहेरयियासराय थाना भेज दिया गया.

Share

Leave a Reply