Home मुख्य पंचायत समिति सदस्य ने प्रमुख से की मनरेगा में लूट की गम्भीर शिकायत। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 16, 2017

पंचायत समिति सदस्य ने प्रमुख से की मनरेगा में लूट की गम्भीर शिकायत। Voice of Darbhanga

IMG_20170216_225432

मनीगाछी: प्रखंड के नेहरा पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पिंकी देवी ने एक आवेदन प्रखंड प्रमुख को दिया जिसमें पिंकी कुमारी ने आरोप लगाया है कि नेहरा पूर्वी पंचायत में वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजनाओं से जो कार्य हुआ है या जो कार्य वर्तमान में चल रहा है, उस पर पंचायत रोजगार सेवक एवं विभागीय कनीय अभियंता द्वारा अनियमितता बरती गई है। श्री कुमारी ने अपने आवेदन में कहा है कि पंचायत में एस्टीमेट के आधार पर काम नहीं हो रहा है। सही जॉब कार्डधारी जो वास्तव में मजदूरी करते हैं उन से काम नहीं करवाया जा रहा है। फर्जी तरीके से बिना काम किए हुए मजदूरों के नाम पर पैसे की निकासी किया जा रहा है। ग्राम सभा के रजिस्टर पर खाली जगह छोड़ कर रखे हैं ताकि जो योजनाएं उनके मन में आता है, उस योजना को चढ़ा कर पंचायत में वह योजना कर लेते हैं। प्रखंड प्रमुख ने आवेदन को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी को सौंप दिया और कार्यवाही करने के लिए कहा।

Share

Leave a Reply