
प्रशासनिक उदासीनता के कारण बरामदे पर पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर( फखरे आलम): प्रखंड अंतर्गत तुमौल पंचायत का उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोढैल जहाँ पर वर्ग अष्टम तक की पढ़ाई होती है। इस विद्यालय में कुल छात्र छात्रओं की संख्या 588 व कुल शिक्षकों की संख्या 13 हैं। लेकिन यहाँ सिर्फ दो ही कमरों में 588 छात्र छात्रओं को पढ़ाया जाता है। एक वर्ग में 5 से 6 तक के छात्र छात्रा को पढ़ाया जाता है और दूसरे वर्ग में 7 से 8 तक के छात्र छात्रा को पढ़ाया जाता है। बाकी स्थान के अभाव के कारण बरामदे पर ही अपना पन्नी कागज बिछाकर बैठ पढ़ते हैं। इस मामले में जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल जब्बार से वार्ता की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि स्कूल में भवन के अभाव के कारण हम किसी तरह बच्चों को पढ़ाते हैं। दो भवन पूरा का पूरा क्षतिग्रस्त हो चूका है। उस भवन में बच्चों को पढ़ाना खतरे से खाली नहीं है और हमारे यहाँ भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है। पहले के प्रधानाध्यापक द्वारा भवन का कार्य करवाया जा रहा था लेकिन उनका तबादला हो गया और भवन निर्माण कार्य रुका हुआ है जिससे कि हमें पठन पाठन में काफी परेशानी होती है। बस जल्द से जल्द भवन निर्माण कार्य को पूर्ण कर दिया जाए और हम असानी से बच्चों को शिक्षा दे सके। यहाँ के रसोइया प्रमिला देवी,राप्तिलाल कामत,ललिया देवी,अनीता देवी,मीरा देवी, इन लोगों का पिछले एक वर्ष से वेतन नहीं मिल रहा है।

