Home मुख्य बैद्यनाथ दास बने विश्व कबीर पंथी सभा के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 17, 2017

बैद्यनाथ दास बने विश्व कबीर पंथी सभा के दरभंगा जिला उपाध्यक्ष। Voice of Darbhanga

IMG_20170217_182907

दरभंगा: : विश्व कबीर पंथी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत भुटकुन साहब ने शुक्रवार को केवंटी के सिरहूल्ली गांव स्थित कबीर कुटी में कबीर पंथियों के साथ बैठक कर कुशेश्वर स्थान के कबीर महंथ बैद्यनाथ दास को विश्व कबीर पंथी समाज का दरभंगा जिला का उपाध्यक्ष बनाया।

मौके पर सन्त भुटकुन साहब ने कहा कि किसी भी जाति,धर्म या संस्था के सन्त हो वह सभी के सभी मानव सहित पशु पक्षी, सबों के लिए सदैव कुशलता की चिन्ता करते है। मौके पर महंथ शम्भु दास, अरुण दास, नन्दन दास, जगतारन देवी,धन्नू प्रशाद,रघुनन्दन प्रशाद,शांती देवी सहित दर्जनों संत मौजूद थे।

Share

Leave a Reply