
सेवा समाप्त करने के विरोध में कर्मियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार राज्य सिचाई विभाग कर्मचारी यूनियन (गोपगुट) दैनिक वेतभोगी कर्मियों ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता सिचाई सृजन जल संसाधन विभाग की ओर से सेवा मुक्त करने को जल संसाधन विभाग कार्यालय में गोपगट की के कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया.
धरना की अध्यक्षता डोमी महतो ने किया. वहीं मौके पर राम कृपाल यादव ने कहा कि 35 वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्य करते आ रहे थे. वहीं मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा के द्वारा पैरामीटर के नाम पर सेवा समाप्त कर दिया गया है. यूनियन के जिला सचिव योगेन्द्र राय ने धरना को संबोधित करने हुए बताया कि मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा के द्वारा तुगलकी फरमान जारी करते हुए सरकारी नियमों को ताक पर रखते हुए दैनिक वेतनभोगा कर्मियों का सेवा समाप्त करना सरकारी नियमों का उल्लघंन है. धरना में संतोष कुमार यादव,नवल किशोर सिंह तनी लाल यादव, ध्यानी पासवान, वृज नारायण सिंह,घुरंन यादव,विष्णुकांत ठाकुर सहित दर्जनों दैनिक वेतनभोगी कर्मी मौजूद थे.

