Home मुख्य कुलपति ने विश्वविद्यालय की जमीन की रक्षा को बताया प्राथमिकता। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 17, 2017

कुलपति ने विश्वविद्यालय की जमीन की रक्षा को बताया प्राथमिकता। Voice of Darbhanga

IMG_20170217_214339दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज किशोर झा ने विश्वविद्यालय की अचल सम्पत्ति खासकर जमीन की रक्षा का संकल्प दोहराया. उन्होंने आज यहां कहा कि किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय की सम्पत्ति की रक्षा की जायेगी. उसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, वह दी जायेगी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है. कुलपति ने आज कई स्थानों पर अवैध कब्जा स्थलों का निरीक्षण किया. वह मुख्यालय से सटे ब्रह्मस्थान भी गये. इसके अलावा एक निजी विद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की जमीन की घेराबंदी की बात हो कुलपति ने गंभीरता से लिया. कुलपति के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त निजी विद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है और भूमि पर मलमूत्र फेका जा रहा है. कुलपति सूचना मिलते ही एकेले भूमि पर पहुंचे और वहां पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद उस जगह पर कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह, कुलानुशासक डॉ. अजय नाथ झा, भू-सम्पदा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. सुमन आदि भी पहुंचे. कुलपति ने वहां रखी र्इंट को हटवाया. साथ ही कुलसचिव को निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज की जाय. इसके अलावा कुलपति ने अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया कि अविवादित स्थल पर तुरंत विश्वविद्यालय द्वारा पाईलिंग करा दिया जाय, ताकि विश्वविद्यालय की जमीन का कब्जा न किया जा सके.

Share

Leave a Reply