Home मुख्य प्रखंड कार्यालय में खुले सेवा केंद्र : जीवेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 17, 2017

प्रखंड कार्यालय में खुले सेवा केंद्र : जीवेश। Voice of Darbhanga

IMG_20170217_221856

 

जाले : राशन कार्ड से वंचितो को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बनने वाले राशन कार्ड के लिए अनुमंडल स्तर पर बनाया गया सेवा केंद्र में आवेदन जमा करना जाले के जनता के लिए अत्यंत ही कठिनाई भरा काम है. राशन कार्ड से वंचित जाले विधानसभा क्षेत्र के लोगो को आने जाने में भीषण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से कई गरीब मजदूर लहेरियासराय स्थित अनुमंडल कार्यालय जाकर भी राशन कार्ड को लेकर विभागीय कार्य पूरा नहीं कर पाते हैं. वही उन्हें आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड़ता है. विधायक जीवेश कुमार सरकार से मांग की है कि अनुमंडल स्तर पर चलने वाले सेवा केंद्र को प्रखंड स्तर पर भी खोला जाय, ताकि राशन कार्ड से वंचित गरीब लोग अपनी शिकायत अपने प्रखंड मुख्यालय में दर्ज करवा सकें. विधायक ने बताया कि इसके लिए उन्होंने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को भी पत्र लिखा है. विधायक ने बताया कि जाले जिला का सबसे सुदूरवर्ती प्रखंड है, जिसका अनुमंडल मुख्यालय दरभंगा सदर की दूरी लगभग 55 किलोमीटर है. इतनी बड़ी दूरी पर जिला का कोई भी अनुमंडल मुख्यालय नहीं है. इसलिए जिला प्रशासन को तत्क्षण प्रखंड स्तर पर सेवा केंद्र खोलने की पहल करनी चाहिए.

Share

Leave a Reply