
मुख्यमंत्री भिक्षावृति योजना के तहत मैराथन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत व्यापक जागरूकता को लेकर एक मिनी मैराथन का आयोजन कर्पूरी चौक लेहेरियासराय से पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम तक किया गया. मैराथन दौर को तीन वर्गों में महिला, पुरूष एवं सेवा कुटीर के भिक्षुक प्रतिभागी इस में शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी सहायक निदेशक बालाकांत पाठक द्वारा किया गया. इस मौके पर सहायक निदेशक ने कहा कि मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत महिला, पुरूष एवं बच्चें भिक्षुकों को जिले में संचालित सेवा कुटीर एंव शांति कुटीर के माध्यम से देख-भाल किया जायेगा और उन्हें प्रशिक्षण देकर पुनरवास किया जायेगा. इस मौके पर बीओ सुधीर कुमार, गुंजन कुमारी, मंजु कुमारी, सौरभ कुमार, आसिफ इकबाल, रविकांत कुमार, संजीव कुमार, सत्यप्रकाश साह, डॉ. मुराद आलम, डॉ. राकेश कुमार, अंजु कुमार, मुन्नी कुमारी आदि मौजूद थे.

