
माले ने फूंका अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रम्प का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या व लाखों भारतीयों को ट्रंप प्रशासन द्वारा अमेरिका छोड़ जाने की खतरा तथा मोदी सरकार की चुप्पी के खिलाफ भाकपा माले ने लहेरियासराय टॉवर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन किया. इसको लेकर पोलो मैदान से प्रतिवाद मार्च भी निकाला गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ट्रम्प और मोदी के दक्षिण पंथी गठबंधन आम लोगों के लिए खतरनाक हो रहा है. साथ ही देश में ट्रम्प के जीत के लिए यज्ञ करवाने वाले मोदी भक्त और मोदी के चुप्पी पर जवाब मांगा है. अमीत पासवान की अध्यक्षता में हुए सभा को रोहित सिंह, नेयाज अहमद, शिवम यादव, प्रिन्स कर्ण, संदीप चौधरी, अमर पासवान, शीतल पासवान, कोमल यादव, मंगल झा आदि ने संबोधित किया.

