
बेटी से मिलने नही दिया तो दामाद पर किया हत्या का केस। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लड़की से मिलने नहीं दिया तो मां ने अपने दामाद पर किया अपहरण कर बेटी को मारकर फेंकने का केस कर दिया। सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के घरदौर निवासी प्रकाश यादव की पत्नी मीला देवी ने अपने दामाद के उपर अपहरण कर जान से मार देने का मामला दर्ज करवाया था। अचानक आज प्रकाश यादव की पुत्री सुंदरकला देवी और इसके पति संजीत यादव दोनों महिला थाना लहेरियासराय में पहुंचकर सनसनी फैला दी। दोनों पति-पत्नी का कहना था मार्च 2016 में मेरे मां बाप के द्वारा रीति रिवाज के तहत संजीव यादव के साथ मेरी शादी करवाई गई थी और हमारा सरा जेवर हमारी मां रख ली जिसके चलते हमारा पति और मैं अपने मां बाप से मिलना जुलना बंद कर दिया तथा 10 दिन पहले हम दोनों पति पत्नी दिल्ली घूमने चले गए। इसी बीच हमारी मां ने सिंघवाड़ा थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया। जब इसकी सूचना मुझे लगी तो हम दोनों पति-पत्नी आकर महिला थाना में सरेंडर किए हैं। इस तरह की कोई मामला नहीं है। हम दोनों पति-पत्नी बहुत खुश से अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और साथ जिएंगे साथ मरेंगे।

