Home मुख्य अध्यक्ष के अचानक इस्तीेफा दिए जाने से स्वर्णकार संघ में हलचल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2017

अध्यक्ष के अचानक इस्तीेफा दिए जाने से स्वर्णकार संघ में हलचल। Voice of Darbhanga

IMG_20170227_130708

सिंहवाड़ा: भरवाड़ा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शंभू ठाकुर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा उप अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर को सौंप दिया । जिससे स्वर्णकारो मे हलचल मची हुई है । उपाध्यक्ष, एवं सचिव जीत नारायण ठाकुर ने इस्तीफा देने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी इस्तीफा स्वीकार नही किया गया है । इधर सनहपूर के अध्यक्ष ललन ठाकुर , सिमरी अध्यक्ष बैजू ठाकुर , उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, जाले के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर , पकटोला के सुबोध ठाकुर ने कहा कि हमलोग को इस संबंध मे सही सही जानकारी नही है । फिलहाल हमारे अध्यक्ष वही रहेंगे । हमलोग बैठक करेंगे जिसमे यह जानकारी लेने की कोशिश करेगे की आखिरी उनको इस्तीफा देने की नौबत क्यो आई । नये स्वर्णकार संघ  अध्यक्ष के नाम पूछने पर कहा  फिलहाल अभी तक किसी का नाम का चुनाव नही हुआ है । बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा ।

इधर अध्यक्ष शंभू ठाकुर ने बताया कि 2012 मे इस कमिटी का गठन हुआ था । पांच साल तक मै इस पद पर रहते हुए जहां तक संभव हुआ पुरी इमानदारी से इसका संचालन किया । अब नये युवाओ को मौका मिलना चाहिए । मगर जाले , पकटोला, सिंहवाड़ा ,  सिमरी , सनहपूर के स्वर्णकारो की माने तो अध्यक्ष की बातो से सहमत नही है । उन लोगो को विश्वास है कि वे अपना इस्तीफा वापस लेकर पुनः कार्यभार संभाल लेंगे । फिलहाल इस्तीफा को लेकर जगह जगह स्वर्णकारो मे चर्चा का विषय बना हुआ है ।

Share

Leave a Reply