Home मुख्य जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2017

जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170227_153813

दरभंगा: लहेरियासराय पोलो मैदान में आज जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ ने अपने मांगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इनकी मुख्य मांग लंबित मानदेय के 2 वर्षों का भुगतान है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में कर्मी की उदासीनता के कारण मानदेय भुगतान लगभग 2 वर्षो से लंबित है। मांग हेतु सचिव संघ द्वारा कई महीनों से जिला पदाधिकारी से भी मिलकर भी अपनी मांगों रखे चुके हैं। लेकिन जिला पदाधिकारी के द्वारा बार-बार इन लोगों को यह आश्वासन दिया गया कि एक माह के अंदर भुगतान करवाएंगे। लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

मांगों को लेकर सचिव संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। संघ द्वारा बताया गया कि जब तक दरभंगा जिला पदाधिकारी के द्वारा यह पूर्णता स्पष्ट नहीं किया जाएगा की भुगतान कब किया जाएगा, तब तक हम लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में जिले के सभी प्रखंड के सचिव उपस्थित हुए और अपने अपने विचारों को रखा।

Share

Leave a Reply