Home मुख्य पुलिस ने ऑटो से ले जा रहे दारु को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2017

पुलिस ने ऑटो से ले जा रहे दारु को पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170227_172108

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के आयकर चौराहे के पास सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक ऑटो की तलाशी के दौरान दो बैग से 44 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई.

वहीं ऑटो में शराब बरामदगी को लेकर एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा वरीय पदाधिकारी के आदेश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसके तहत आयकर चौराह के पास एक ऑटो के चेकिंग में दो बैग सहित दो लोगों के पास से बंगाल निर्मित 44 बोतल विदेशी शराब मिली. भागने के चक्कर में दस बोतल फुट गया और 34 बोतल सलामत बरामद हुआ है. गिरफ्तार व्यक्तियों में मो0 आसिफ के पुत्र मो0 नौशाद एवं योगेंद्र कुमार यादव के पुत्र संतोष कुमार(ड्राइवर) से पूछताछ की जा रही है.

Share

Leave a Reply