
सिलेंडर फटने से लगी आग में लाखों की क्षति। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के बेलवागंज में आज सिलेंडर फटने से डीएमसीएच में कार्यरत नर्स सुधा सिंह के घर में आग लग गयी। घर में आग लगने के समय कोई नही था। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक के बाद एक करके तीन सिलेंडर फट गये। इलाके में लोगो के बीच दहशत का माहौल हो गया। थाना के साथ पहुंचे मिनी अग्निशामक के पहुँचने पर आग पर काबू नही पा सका। बाद अग्निशमन वाहन के पहुँचने पर आग पर काबू पाया जा सका। सुधा देवी खुद हॉस्पिटल चली गयी तथा उनके पति हरिशंकर सिंह बाज़ार गये थे। घर में किसी के नही रहने पर लगी ने कई सवाल खड़ा किये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

