Home मुख्य जीविका द्वारा रोजगार मेला का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2017

जीविका द्वारा रोजगार मेला का आयोजन। Voice of Darbhanga

IMG_20170227_201956

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के प्रेम जीवर पंचायत के बेदीपट्टी दुर्गास्थान में जीविका बहादुरपुर के तरफ से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों से आये युवक युवतियों ने भाग लिया। इस मेले 200 युवक एवं 80 युवतियों ने भाग लिया। इस मेले में SIS के तरफ से 42 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया गया एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना ओपोलो ट्रेनिंग सेंटर के तरफ 82 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। मेले में प्रेमजीवर पंचायत के मुखिया जिशान फारूकी, एसआईएस के अवधेश कुमार, प्रखण्ड परियोजना प्रबन्धक प्रमोद कुमार सुमन, क्षेत्रीय समन्वयक अशोक कुमार सहनी आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply