Home मुख्य केरल के मुद्दे पर लोक अधिकार मंच ने किया आंदोलन का ऐलान। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 27, 2017

केरल के मुद्दे पर लोक अधिकार मंच ने किया आंदोलन का ऐलान। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488236534265

बहादुरपुर : लोक अधिकार मंच के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री के संरक्षण में माकपा के नरसंहारी तत्वों ने अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हिंसा की ऐसी लहर चला दी है कि प्रदेश में डर एवं भय का माहौल बन गया है. लहेरियासराय के बाबू साहेब कॉलोनी स्थित पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता मनोज कुमार झा पप्पू के आवास पर सोमवार को मंच की ओर से आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन को संयोजक श्री सिंह संबोधित कर रहे थे. पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि माकपा के नेतृव्त में वामपंथी लोकतान्त्रिक मोर्चा की जब भी सरकार रही है तब तब संघ की शाखाओं एवं कार्यकतार्ओं के विरुद्ध हिंसात्मक आक्रमण होता रहा है. श्री सिंह ने ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए आगामी 1 मार्च को लहेरियासराय टावर चौक पर लोक अधिकार मंच के वैनर तले एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किये जाने की जानकारी पत्रकारों को दी. संवाददाता सम्मलेन के दौरान मनोज कुमार झा पप्पू, भाजपा नेता अशोक नायक, संघ के जिला प्रमुख दिलीप, ज्योतिकृष्ण लवली, अमित झा एवं संजीब साह आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply