
मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड न मिलने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: मिथिला उच्च विद्यालय अस्थुआ के प्रवेश पत्र व निबंधन रसीद से वंचित दर्जनों मैट्रिक परीक्षार्थियों ने सोमवार को बीडीओ का घेराव किया। प्रधानाध्यापक की कार्यशैली के खिलाफ आवेदन सौंप कर वैकल्पिक व्यवस्था करने की गुहार की।छात्रा नेहा कुमारी,आइशा जबीं,रंजु कुमारी,शोभा कुमारी,निशा भारती,ज्योति कुमारी,पुनम कुमारी,सीमा कुमारी,नासरीन प्रवीण सहित अन्य ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। पहली मार्च 2017 से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा में एडमिट कार्ड से वंचित होने के मामले को गंभीरता से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा.शशि प्रकाश ने डीएम को प्रेषित मेल से मामले की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि एचएम शकिलुर रहमान द्वारा इस तरह के संवेदनशील मामले को नजर अंदाज करना उनके कर्त्तव्य-लापरवाही एंव स्वेच्छाचारिता का द्योतक है।बीडीओ ने लिखा है की 25फरवरी से लगातार प्रधानाध्यापक को मोबाइल करने के बाद भी कॉल रिसिव नहीं करते। छात्र हित में हेडमास्टर द्वारा बरती गई लापरवाही व उच्चस्तरीय अनुशासन हीनता हेतु कठोर अनुशासनिक कारवाई की अनुशंसा की जाती है। उधर सिमरी बासुदेव मिश्र उच्च विद्यालय के छात्र पंकज कुमार मंडल,बबीता कुमारी,मों ईरशाद,अविनाश कुमार,कुंदन कुमार, पिंटू कुमार ने स्कूल परिसर में एच एम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर आवेदन सौंपा है।

