Home मुख्य दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई चाकूबाजी में दो घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 28, 2017

दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई चाकूबाजी में दो घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170228_163012

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के डीएमसीएच रोड स्थित मधुबन रेस्ट्रोरेंट के सामने हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। बेलवागंज निवासी शिवजी महतो के पुत्र विक्रम कुमार महतो के पेट में चाक़ू मार कर घायल कर दिया गया जबकि शक्ति आंनद नामक युवक का सर रॉड से हमला करने के कारण फट गया। घायलो का इलाज़ डीएमसीएच में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए हमला के आरोपी शहंशाह, उसके पिता मो0 शहाबुद्दीन तथा एक अन्य पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पहुँचे एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि यह घटना मुहल्ले के लड़कों का आपसी रंजिश के कारण घटित हुई है। वहीँ घायल के एक पड़ोसी साहब चौधरी की माने तो उन्होंने बताया कि झंझट की सूचना पुलिस को देने के बाद जब लहेरियासराय थाना की पुलिस पहुंची तो पुलिस के सामने चाक़ू मारा गया एवं रॉड से सर फोड़ा गया।

Share

Leave a Reply