
ग्राम कचहरी संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा:जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ की अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पोलो मैदान लहरियासराय धरना स्थल पर दूसरे दिन भी जारी ।जिला अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव कि अध्यक्षता में प्रारंभ यह धरना सोमवार से ही चल रहा है। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सचिवों की मुख्य मांगे लंबित मानदेय बिगत 2 वर्षों से भुगतान नहीं करने को लेकर है। आगे उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय में कर्मी की उदासीनता के कारण हम लोगों का मानदेय भुगतान लगभग 2 वर्षो से लंबित है ।इन मांगों को लेकर सचिव संघ कई महीनों से जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग को रखने का काम किया है मगर सरकारी उदासीनता के कारण बार बार हम लोगों को मात्र आश्वासन मिलता रहा है ।।अंत में आज 27 फरवरी से हम लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं ।धरना में अमित कुमार श्रीवास्तव ,रोहित चौपाल, सुशीलकुमार पासवान ,राजकिशोर राम,जय नारायण साह , संजय कुमार विवेक झा, अजय साहू ,रेखा कुमारी ,कंचन कुमारी, पिंकी कुमारी, कुमारी अनामिका ,अनिता कुमारी, सुशील कुमार पासवान ,ललित कुमार झा आदि ने भी भाग लिया ।

