Home मुख्य ‘विलुप्त हो रहे ब्राह्मण संस्कारो की पुनर्स्थापना एवं वेदों की पढ़ाई शुरू करवाना प्राथमिकता’। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 28, 2017

‘विलुप्त हो रहे ब्राह्मण संस्कारो की पुनर्स्थापना एवं वेदों की पढ़ाई शुरू करवाना प्राथमिकता’। Voice of Darbhanga

IMG_20170228_181616

केरल /दरभंगा :केरल के कोच्चि मे आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में सम्पूर्ण भारत के अलग -अलग राज्यों से कार्यकर्ताओँ की उपस्थिति थी। बिहार राज्य के लिए  दरभंगा जिला अन्तर्गत हायाघाट प्रखण्ड के सहोरा आनंदपुर निवासी उदयशंकर चौधरी को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। बिहार समेत पूरे मिथिलांचल की जनता खासकर ब्राह्मण वर्ग में ख़ुशी की लहर है। सोशल मिडिया व फोन के माध्यम से श्री चौधरी को उनके प्रशंसक बधाई दे रहे हैं।

Voice of Darbhanga से फोन पर हुई बातचीत में श्री चौधरी ने बताया कि यह पूरी तरह एक गैर राजनीतिक संगठन है। मिथिलांचल समेत पूरे बिहार के ब्राह्मणों को सभी राजनितिक दलों ने अभी तक ठगा है। राजनितिक पार्टियों की उपेक्षा के कारण ब्राह्मण वर्ग की स्थिति दिनोदिन दयनीय होती जा रही है और अस्तित्व खतरे में आ गया है। वे पूरी निष्ठा से ब्राह्मणों के उत्थान हेतु प्रयास करेंगे। ब्राह्मणों के विलुप्त हो रहे संस्कारो को पुनर्स्थापित करने के साथ साथ  वेदों एवं संस्कृत की पढ़ाई शुरू करवाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

Share

Leave a Reply