Home मुख्य बैंकों में रही हड़ताल, उपभोक्ता परेशान। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 28, 2017

बैंकों में रही हड़ताल, उपभोक्ता परेशान। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488300813573

दरभंगा: दरभंगा यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी आज से राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल रहे दरभंगा के भी अधिकांश  बैंक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे जिले के अधिक तर शाखाओं में ताले लटके रहे हैं बी आई ओ ए  के सदस्य अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस हड़ताल में 9 बैंक यूनियन संयुक्त रूप से शामिल है. बैंक हड़ताल में  सहित सभी सरकारी और निजी बैंक में पूरी तरह ताला बंदी रही इस तरह सभी कार्य आज बाधित रहे इस दौरान बैंक कर्मचारी ने बंद के समर्थन में रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाए इन लोगों की मांगे ठीक ही सरकार के द्वारा ट्रेड यूनियन के अधिकारों को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है. स्थाई नौकरी के बदले आउटसोर्सिंग पर बहाली की जा रही है. इन लोगों ने सरकार से मांग की के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त कार्य के घंटे में किए गए कार्यों का मुआवजा दिया जाए ग्रेजुएटी एक्ट 1972 के अंतर्गत ग्रेच्यूटी  की सीमा को समाप्त किया जाए. अवकाश प्राप्ति के समय मिलने वाली ग्रेजुएटी एवं अवकाश को आयकर से मुक्त किया जाए सनद रहे निजी  क्षेत्र के आईसीआईसीआई  बैंक में कामकाज सामान्य रहा लेकिन चेक किलियरेन्स में देरी  हुई वैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक बैंक आॅफ बड़ौदा सहित कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले सूचित कर दिया था। वैसे  जिले में आज के हड़ताल का ज्यादा असर एटीम पर देखा गया जो खुले थे उसमे पैसे नहीं थे.

Share

Leave a Reply