Home मुख्य अभियंत्रण छात्रों ने दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 28, 2017

अभियंत्रण छात्रों ने दिया धरना। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1488301861673

दरभंगा : अभियंत्रण महाविद्यालय दरभंगा के सभी छात्र एक दिवसीय धरना पर कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के सामने बैठे हैं. छात्रों का मांग है कि कॉलेज के अभी तक 5 छात्र ऐसे हैं जिनको जाली सर्टिफिकेट दिया गया है जिसमें 10वीं  का मार्कशीट, 12वीं  का मार्कशीट और माइग्रेशन आदि सम्मिलित है. कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण पिछले 3 माह से सभी छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित है. कॉलेज प्रशासन के द्वारा लिखित नोटिस निकाला गया था कि 28 फरवरी 2017 को पीड़ित छात्र व कॉलेज प्रशासन के द्वारा इस मामले का स्थाई निदान किया जाएगा और तमाम छात्रों का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट इन को सुपुर्द किया जाएगा लेकिन कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक प्राचार्य कॉलेज में मौजूद नहीं है और ना ही समस्या का समाधान हुआ. इसे साफ जाहिर होता है कि कॉलेज प्रशासन इस भ्रष्टाचार में संलिप्त है. कॉलेज के छात्र सह एसएफआई नेता मुकुल राज ने कहा कि जिस तरह का घोटाला बीएसएससी परीक्षा  में हुआ है ठीक उसी तरह का घोटाला इस कॉलेज में देखने को मिल रहा है. यह मामला बिहार सरकार के ऊपर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बिहार में शिक्षा माफियों का  बोलवाला है. छात्रों का मांग है कि घोटाला की सीबीआई जांच हो कॉलेज प्रशासन द्वारा  छात्रों के साथ वार्ता हुआ कि 7 मार्च को कॉलेज प्रशासन दोषी पर कार्रवाई  करने का आश्वासन दिया गया उसके बाद छात्रों का एक दिवसीय धरना समाप्त हुआ. मौके पर छात्र नेता राजेश प्रसाद, गुल्फराज, संगम मनजीत, रत्नेश, अमित, महेश, शंकर, शिव शंकर आदि  दर्जनों छात्र उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply