
एएनएम की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो ठगी करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एएनएम की नौकरी के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपए ठगी के मामले में आज मब्बी ओपी पुलिस ने इसके मुख्य सरगना केतुका निवास राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। सनद रहे दो दिन पहले उसके पिता सकल यादव को भी धोखेधड़ी मामले में पहले गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि मां निर्मला मेमोरियल ट्रस्ट के नाम से लोगों से ठगी की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के धोए कवरिया गांव स्थित कार्यालय पर छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी नियुक्ति-पत्र सादा कागज, मोहन स्वामी विवेकानंद नर्सिंग स्कूल का पंपलेट समेत कई सिडी भी जब किया गया है। डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया ट्रस्ट में सुपरवाइजर सतीश कुमार ठाकुर ने ही थाने में ठगी का मामला दर्ज करा कर कहा कि दिसंबर 2016 में अखबार में विज्ञापन निकाला गया जिसमे 50 एएनएम को नौकरी देने की बात कही गई थी। विज्ञापन के बाद भारी संख्या में प्रशिक्षित एएनएम अपने कार्यालय में ट्रस्ट के सचिव राजेश कुमार यादव से संपर्क कर आवेदन दिया। आवेदन के वक्त सचिव ने बताया कि उनका ट्रस्ट राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है और सरकार ने हर प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सुकृति दी है। ट्रस्ट द्वारा आवेदन के नाम पर प्रति व्यक्ति ₹550 दिया गया वही नौकरी के नाम पर लाखों रुपए कैश के माध्यम से भी लिया गया। लेकिन इन लोगों को नौकरी नहीं मिली। कई लोगों को पैसा वापसी के नाम पर एक चेक दिया गया जो बाद में बाउंस कर गया। कई को सचिव के द्वारा फर्जी पत्र दे दिया गया। जिनको फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया उनसे डरहार और अरइ स्थित फर्जी सेंटर पर दो महीने नैकरी भी करवाई बाद में इन लोगों को वेतन की मांग की वेतन भी नहीं मिला। तब जाकर फर्जी नियुक्ति का मामला उजागर हुआ। डीएसपी सदर के अनुसार इसमें शामिल और लोगों की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस इस के बैंक खातों की जांच कर रही है। वही धोय में मोहन साह के मकान में चल रहे कार्यालय को सील कर दिया गया है।

