
ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की हालत गम्भीर। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: जाले-भरवाड़ा पथ पर गुरुवार सनहपूर लक्खा बांध के पास सुबह ट्रक और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस टक्कर में सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के वालासाकी गांव निवासी मो असलम के ( 23) वर्षिय पुत्र मो0 विलाल, शहजादे के (19) वर्षिय पुत्र इम्तियाज गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी मे भर्ती कराया गया। बताया जाता है की बाइक सवार जाले की ओर से तेज रफ्तार मे ओवरटेक कर रहा था । उसी समय भरवाड़ा की ओर से गिट्टी लदी ट्रक आ रहा था। इतने मे बाईक का संतुलन बिगड़ गया और दोनो बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया । दोनो युवक की ट्रक के नीचे से कराहने की आवाज सुनते ही सैकड़ो की संख्या मे स्थानीय लोग जमा हो गए। आखिरकार युवको ने चौक से जक लाया और ट्रक को उठाने की कोशिश की। मगर गिट्टी लदा ट्रक टस से मस नही हुआ। एक युवक को किसी तरह निकला जा सका । दूसरे युवक का दोनो पैर बाइक सहित ट्रक के नीचे दब था । इसके बाद दो जक लगाकर ट्रक के नीचे से किसी तरह बेहोश एवं गंभीर रूप से जख्मी युवक को बाहर निकाला गया। एक घंटे से अधिक समय तक मची अफरातफरी मे सैकड़ो की संख्या मे जूटे ग्रामीण ट्रक की उठाने के लिए परेशान रहे। इसके बावजूद लगभग सात किलोमीटर दूर इसी सड़क किनारे स्थित थाना से पुलिस पहुंची न ही एम्बुलेंस। कुछ देर इधर उधर देखकर खुन से लथपथ दोनो युवको को एक टेम्पो पर लादकर ग्रामीणो ने स्थानीय पीएचसी भेज दिया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद का कहना था कि एम्बुलेंस इमर्जेंसी मे गई है । तब स्थानीय पुलिस जख्मी को डीएमसीएच ले गई। थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक और वाइक को अपने कब्जे मे लेकर जांच मे जुट गई । चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने बताया की घटना ओवरटेकिंग के वजह से हुआ है।

