Home मुख्य गरीबों को उजाड़ना बंद करें प्रशासन: माले। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 3, 2017

गरीबों को उजाड़ना बंद करें प्रशासन: माले। Voice of Darbhanga

IMG_20170303_165847दरभंगा: भाकपा(माले) के बैनर तले गेहूंमी इंदिरा आवास कॉलोनी में बसे दलित- महादलित- गरीब भूमिहीनों को उजाड़ने की चल रही कार्रवाई के खिलाफ व भूमिहीनों को ज़मीन देने व बसे हुए ज़मीन का पर्चा देने के सवाल पर  बर्फ फ़ैक्ट्री गेहूंमी ओवर ब्रिज ( एन-एच्57) पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया। अनशन पर माले जिला कमिटी सदस्य अमित पासवान, पंचायत समिति सदस्य(पति) मकसुदंन मंडल, प्रदीप राम, गणेश राय, दुःख हरण महतो, राम शरण महतो बैठे हैं। अनशन के समर्थन सैकड़ो ग्रामीण धरना पर बैठ गए। अनशन स्थल पर बालबोध साह की अध्यक्षता में  आयोजित सभा को माले के राज्य कमिटी सदस्य सह प्रखण्ड सचिव अभिषेक कुमार, खेग्रामस के जिला सचिव प्रो कल्याण भारती, प्रो अवधेश सिंह, शिवन यादव, कोमलकांत यादव, कैलाश पासवान, सुनील पासवान, भग्या नारायण पासवान, लालबाबू, लालू, सुधीर कुमार, काज़ल देवी, माला देवी,सीता मसोमात आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस के जिला सचिव प्रो कल्याण भारती ने कहा कि नीतीश सरकार में लगातार गरीबों को उनके वास- आवास की ज़मीन से उजाड़ा जा रहा हैं अन्याय-अपराध- हत्या की बाढ़ आ गई हैं। इसके खिलाफ लड़ाई तेज करना होगा। माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भूमिहीनों को 5 डिसमिल ज़मीन देने की बात करने वाली सरकार गरीबों को उनके झोपड़ी पर ही बुल्डोजर चला रही हैं। ये ग़रीब बर्दास्त नहीं करेगा।और ये नारा गांव-गांव में उठ रहा हैं कि ” जो ज़मीन सरकारी वो ज़मीन हमारी!  जिस जमींन पर हम बसे वो ज़मीन हमारी नारा बुलंद हो रहा हैं। अनशन की पूर्व सूचना जिला पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हुआ हैं। अनशन पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो बाध्य हो कर 5 मार्च को एन-एच् 57 को मब्बी पुल पर जाम किया जायेगा।

Share

Leave a Reply