Home मुख्य कार से 22 बोतल शराब ले जा रहे दो गिरफ्तार, दोनों नशे में भी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 3, 2017

कार से 22 बोतल शराब ले जा रहे दो गिरफ्तार, दोनों नशे में भी। Voice of Darbhanga

IMG_20170303_175716

दरभंगा: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा की गयी कारवाई में शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के समय दोनों नशे में भी थे जिसकी पुष्टि ब्रीथ एनालाइजर के टेस्ट में भी होने की जानकारी उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु के द्वारा दी गयी। श्री दीनबंधु ने बताया कि उन्हें सेंट्रो कार द्वारा शराब ले जाने की सूचना मिली जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के औझौल के निकट कार सहित बहादुरपुर के डरहार निवासी शैलेंद्र चौधरी के पुत्र हरिओम चौधरी एवं सिनुआर गोपाल निवासी रामरक्षा कुंवर के पुत्र ललन कुंवर को गिरफ्तार कर किया। इनकी कार से 22 बोतल विदेशी शराब रॉयल स्टैग भी बरामद किया गया।

Share

Leave a Reply