Home मुख्य बिरौल: मैट्रिक परीक्षा में नकल करते तीन परीक्षार्थी पकड़ाये। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 4, 2017

बिरौल: मैट्रिक परीक्षा में नकल करते तीन परीक्षार्थी पकड़ाये। Voice of Darbhanga

IMG_20170304_163410बिरौल: मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन दूसरी पाली में कदाचार करते दो परीक्षार्थी को संतोबा इंटरनेशलन स्कूल परीक्षा केन्द्र से शुक्रवार को निष्कासित कर दिया गया। नोडल पदाधिकारी बिहार बोर्ड के अधिकारी डॉ़ सुभाशिष दास ने निरीक्षण के दौरान दो छात्र को कदाचार करते पकड़ लिया। उसे निष्काषित कर दिया गया। वहीं चार वीक्षक को कदाचार में सहयोग करने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

निष्कासित परीक्षार्थी को केन्द्राधीक्षक शिव कुमार चौधरी ने न्यायिक प्रक्रिया पूरा करने हेतु बिरौल पुलिस के हवाले कर दिया। निष्कासित छात्र पोहदी बेला हाई स्कूल की छात्र मजहवी प्रवीण एवं प्रियदर्शी प्रिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर अनुमंडल अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां आर्थिक जुर्माना लेकर मुक्त कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीईओ सुधीर कुमार झा सहित कई अधिकारी निरीक्षण किये थे।

इस दौरान अनुमंडल क्षेत्र के सभी छह परीक्षा केन्द्रों को गहन निरीक्षण कर वीक्षक व केन्द्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। एसडीओ मो़ शफीक ने बताया कि निष्कासित छात्र को आर्थिक जुर्माना लेकर मुक्त कर दिया गया है। कदाचार कर परीक्षार्थी के कक्ष के चार वीक्षक में म़ वि़ महमुदा के शिक्षिका स्मिता कुमारी, म़ वि़ पघारी के प्रदीप कुमार राय, म़ वि़ बलिया के मो़ खुर्शीद आलम तथा म़ वि़ सहसराम के पूनम कुमारी के विरूद्घ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के लिए जिला को लिखा गया है।

Share

Leave a Reply