Home मुख्य बीती रात एक ही गाँव में इंसान के साथ साथ भगवान् के घर को भी नही छोड़ा चोरो ने Voice of Darbhanga
मुख्य - March 4, 2017

बीती रात एक ही गाँव में इंसान के साथ साथ भगवान् के घर को भी नही छोड़ा चोरो ने Voice of Darbhanga

IMG_20170304_182526

दरभंगा: चोरी की घटना से इनदिनों इंसान के घर ही नही, बल्कि भगवान के घर भी सुरक्षित नही हैं. बीती रात गांव के ही काली मंदिर सहित उसी गांव के जीवन मिश्र के घर भीषण चोरी की घटनी सामने आई. गांव के सरपंच सुनिल कुमार मिश्र ने बताया कि गांव के काली मंदिर में चोरी की घटना के बारे में सुबह कुछ ग्रामीणों ने उन्हें और गांव के लोगों को बताया.

उन्होंने बताया कि मंदिर से मां काली के लगभग 4 लाख के जेवरात चुरा लिया गया. इसके अलावा गांव के जीवन मिश्र के घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया, जिसको लेकर गृहणी मीनी देवी ने बताया कि उनके यहां चोरों ने 60 हजार रूपए व 20 हजार के कपड़े ले उड़े. चोरी की इस घटना को लेकर रैयाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों जगह हुई चोरी की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है.

Share

Leave a Reply