
फरार वारंटी धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मनीगाछी थाना अंतर्गत नेहरा ओपी की पुलिस ने एक पुराने वारंटी हसनैन खान उर्फ़ नैन खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ओपी अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि 2004 के ही एक मारपीट एवं रंगदारी के मामले में पठानकवई निवासी मुखिया पति हसनैन खान पर वारंट था। साथ ही गत दिसंबर में जिला पार्षद गंगा पासवान के पुत्र भोला पासवान के साथ मारपीट एवं गाली गलौज के मामले में भी वांछित था।

