
डिजिटल भुगतान से नहीं छिनेगा गरीबों का हक : रामकृपाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा : भारत सरकार के राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि डिजिटल भुगतान से गरीबों का हक कोई नहीं छीनेगा. उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान कर चोरी करने वालों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है. केन्द्रीय राज्य मंत्री आज दरभंगा में डिजि-धन मेला के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने हेतु आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों को बैंकों के द्वारा प्रतिदिन पुरस्कृत भी किया जा रहा है. पुरस्कार की रकम सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है. आज भी देश भर के 15000 लोगों को डिजिटल धन मेला के दौरान ही पुरस्कृत किया गया. उन्होंने कहा कि जल्द ही हर राज्यों व शहरों में पुरस्कृत होने वाले लोगों की जानकारी दी जा सकेगी. आज का कार्यक्रम मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विधायक संजय सरावगी ने डिजिटल इंडिया और कैशलेश भारत आज की मांग है. इस अवसर पर नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के निदेशक अनिल कुमार शर्मा उपस्थित थे. आगंतुकों का स्वागत जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपविकास आयुक्त विवेकानन्द झा ने किया.

