Home मुख्य मंत्री जलील मस्तान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 4, 2017

मंत्री जलील मस्तान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170305_071320दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में सूबे के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान द्वारा किये गये कथित अभद्र टिप्पणी एवं उनके तस्वीर को अपमानित करने के विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने शनिवार को समाहरणालय स्थित धरना स्थल के समीप एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया. पार्टी जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय टावर चौक पर मंत्री जलील मस्तान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप ठाकुर ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार के मंत्री जलील मस्तान के अमर्यादित व्यवहार ने देश के सवा सौ करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तित्व का ही नहीं बल्कि विश्व के माने हुए व्यक्तित्व का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि मंत्री जलील मस्तान की बर्खास्तगी तक आंदोलन जारी रहेगा. जिलामंत्री अशोक नायक ने अपने संबोधन में कहा कि देशद्रोही है मंत्री जलील मस्तान. विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि आंदोलन को सदन के बाद सड़क भी लाया जाएगा जो पूरे बिहार में होगा. विधान पार्षद सुनील सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए उससमय तक चुप नहीं बैठेगा जबतक नीतीश कुमार अपने मंत्री को बर्खास्त ना कर दें. पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेसी नेता एवं मंत्री जलील मस्तान ने जो किया है वो माफी योग्य नहीं है, इसके लिये सजा ही उपयुक्त है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा कि वे इस मुद्दे को पंचायत स्तर तक ले जायेंगे. धरना कार्यक्रम को डॉ. रंगनाथ ठाकुर, सुजीत मल्लिक, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, कृष्णभगवान झा, अशोक नायक, संजीव साह, पंकज मिश्र, अमलेश झा, अभय झा, अमरनाथ राय, धर्मशीला गुप्ता, अंजनी निषाद, मीणा झा, विवेकानंद पासवान, रामविलास भारती, प्रमोद चौधरी, राजेश रंजन, तनवीर हसन, रामशंकर ठाकुर, ज्योतिकृष्ण लवली, सुहैल अंसारी एवं माधव चौधरी आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन आदित्य नारायण मन्ना ने किया.

Share

Leave a Reply