Home मुख्य जगह-जगह माले का विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 6, 2017

जगह-जगह माले का विरोध प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170307_102525दरभंगा: जमीन बेदखली और वैयकल्पिक व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलनरत लोगों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज माले ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर सभा सम्बोधित करते हुए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने मांग की कि माले नेताओं व आम जनता पर लाठी बरसाने वाले मब्बी थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए. उन्होंने कहा कि बिना जमीन की वैयकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों का उजारना बंद किया जाए. वहीं नगर सचिव सदीक भारती ने शहरी क्षेत्र में फुटपाती दुकानदारों को उजारने का मामला उठाया. इस मौके पर घोषणा किया गया कि इन मुद्दों को लेकर अगामी 25 मार्च से अनुमंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा. इसके अलावा इन्हीं मांगों के सर्मथन में सदर प्रखंड क्षेत्र के छपकी से ओवरब्रिज चौक तक एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी और मधु सिन्हा के नेतृत्व में, बहादुरपुर प्रखंड में खेग्रामस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, कल्याण भारती, हरी पासवान, गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में और मब्बी चौक से शिवधारा चौक तक प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, अमीत पासवान, शिवन यादव, नैयाज अहमद, राम बाबू साह के नेतृत्व में जुलुस निकाला गया.

Share

Leave a Reply