
राजद ने निकाला भाजपा नेता का अर्थी जुलुस। Voice of Darbhanga

केवटी : केवटी विधायक डॉ .फराज फातमी पर भाजपा विधायक लालबाबू गुप्ता द्वारा की गई. आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को राजद कार्यकतार्ओं ने अर्थी जुलूस निकाला. अर्थी जुलूस केवटी पंचायत भवन से निकलकर केवटी चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर भाजपा विधायक का पुतला दहन किया. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता श्री गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे. कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अब्दुल मन्नान अंसारी कर रहे थे. बाद में श्री अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोघित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा विघायक द्वारा केवटी विघायक के बारें अमर्यादित शब्द कहने जाने की निन्दा करते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि श्री गुप्ता ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया हैं. वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं और उन्होनें बिहार विधानसभा की गरिमा को कायम नहीं रखा. वहीं वक्ताओं ने घरेलू गैस के मूल्य में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए जनहित में इसे वापस लेने की मांग प्रधानमंत्री से की हैं. मौके पर जिला महासचिव लखीचन्द्र यादव, राम सेवक यादव, युवा राजद अध्यक्ष प्रदीप कुमार पंकज,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. चांद, पूर्व उपप्रमुख सुवंश कुमार यादव, मो. बदरे आलम, प्रो. कैलाश प्रसाद साह, जगदीर यादव, श्रवण कुमार झा, दिनेश कुमार महतो, नीता देवी, मो. सलाउद्दीन, जयनारायण साह, शिवन चौपाल, शिवनाथ यादव, रामउदगार यादव, अब्दुल मालिक, उपेन्द्र राय, एकरामुल हक, महेन्द्र यादव, रामभजन यादव समेत कई ने अपना विचार रखा.

