
कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महाशिवशक्ति यज्ञ की शुरुआत। Voice of Darbhanga

जाले: प्रखंड क्षेत्र के मुरैठा गांव में पांच दिवसीय महाशिवशक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस मौके पर आज कलश शोभा यात्रा निकाली गई. पूरे उत्साह के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग लगनमा धाम पहुंचे और झुले पर बैठे हुए मौनी बाबा का दर्शन करने के बाद लगनमा नदी से जल लेकर दुर्गा स्थान, ब्रह्मस्थान, ठाकुर बारी होते हए यज्ञ मंडप पहुंचे. आयोजन रविन्द्र झा और विनोद कुमार चौधरी के अनुसार 7-11 मार्च तक चलने वाली इस यज्ञ के दौरान उपनयन और विवाह भी यज्ञशाला में होगा. वहीं दूसरी ओर पांच दिवसीय इस यज्ञ के आयोजन को लेकर इलाके में मेला का दृश्य नजर आने लगा है.

