
स्वदेशी केंद्र में शराब पीते पूर्व सरपंच सहित तीन धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक ओर जहां सूबे में शराबबंदी को लेकर पुलिस दिन रात शराब तस्करों व शराबियों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी कर गिरफ्तारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब तस्कर नये -नये प्रयोग करते देखे जा रहे हैं.
बहादुरपुर प्रखंड अंतर्गत बम्बैया चौक स्थित ज्योति स्वदेशी केन्द्र के अंदर शराब का लुप्त उठाते तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त केन्द्र के अंतर मयखाना चलता है. इसी को लेकर उक्त जगह छापेमारी की गई. जहां से गोविंदपुर गांव के तीन लोगों को मौके से शराब पीते गिरफ्तार किया गया. जिसमें घनश्याम चौधरी, पंकज चौधरी व नारायण जी चौधरी शामिल है.

