Home मुख्य एक बोतल शराब के साथ पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 6, 2017

एक बोतल शराब के साथ पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170307_111247

दरभंगा: दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 के दड़िमा चौक के निकट सड़क के किनारे खड़े मोटरसाइकिल के डिक्की से रांची का सेंबुल लगे 750 एमएल के एक बोतल बुलू राॅक नामक विदेशी शराब व बाइक के साथ तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया ।

जबकि एक युवक मौके का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हुआ। गिरफ्तार युवक बहादुरपुर थाना ( फेकला ओपी ) के सिनुआर गांव निवासी रामनरेश कामती का पुत्र अशोक कामती व पैगंबरपुर पंचायत के दड़िमा गांव निवासी ललित कामती का पुत्र कन्हैया कामती व भोला कामती का पुत्र सुन्दर कुमार कामती हैं। भागने वाले युवक इटहरवा गांव निवासी राजेन्द्र यादव का पुत्र संतोष यादव उर्फ टेंशन हैं ।

थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त चौक पर सड़क के किनारे बाइक की डिक्की में रखकर अघिक मूल्य लेकर विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है।मिली सूचना पर वहां छापेमारी की गई। उन्होनें बताया कि पुअनि मंजर हसन के बयान पर उक्त चारो के खिलाफ घारा 30 ( a ) 41 बिहार प्रोवीशन उत्पाद अघिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं । अशोक , कन्हैया तथा सुन्दर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। संतोष की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी जारी हैं।

Share

Leave a Reply