
इंजिनीयरिंग के छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज आॅफ इंजिनीयरिंग दरभंगा के गेट पर तकनीकी छात्र संगठन के संदर्भ में कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन का जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया. छात्रों का कहना है कि इढरउ द्वरा निकाले गए सहायक आर्सेनिक अभियंता पद के बहाली में बीटेक फाइनल ईयर(2013-17) छात्रों को फार्म भरने की अनुमति नहीं दिया गया है. जबकि वढरउ द्वारा जो भी बहाली निकलती है. उसमें फाइनल ईयर के छात्रों को शामिल किया जाता है. हमलोगों की मांगे है कि इढरउ द्वरा निकाले गए बहाली में फाइनल ईयर के छात्रों को शामिल किया जाए एवं आयु की गणना वढरउ के तर्ज पर किया जाय. मौके पर तकनीकी छात्र संगठन के मो0 गुलफराज ने कहा की बिहार सरकार फाइनल ईयर के छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है जिससे छात्र मानसिक रूप से पङतारित है. बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे शिक्षक, लैब, लैब इंस्ट्रक्टर,लाइब्रेरी में योग्य पुस्तके, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की बिलकुल व्यस्तथा नहीं है. जिससे छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है और हमारे मुख्यमंत्री जी सिर्फ नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने में लगा हुआ है छात्रों के भविष्य की बिलकुल चिंता नहीं है. हमारी मांगे अविलम्ब पूरा किया जाय अगर हमारी मांग बिहार सरकार नहीं पूरा करती है तो हम सभी बिहार इंजीनियरिंग के छात्र तकनीकी छात्र संगठन के सन्दर्भ में राज्यव्यपी आंदोलन करेंगे।मोके पर कॉलेज के छात्र जैनुल हक, नवल, मनीष, राहुल इत्यादि दर्जनों छात्र उपस्थित थे.

