
बेहतर बिक्री सेवा केलिए नानक इंटरप्राइजेज पुरस्कृत। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा के नानक इंटरप्राइजेज को व्यवसायिक रसोई गैस बिक्रि करने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इंडियन आॅयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बेगूसराय प्रक्षेत्र अंतरगत नानक इंटरप्राइजेज के मालिक राजकुमार मारीवाला को यह सम्मान विगत 3 मार्च 2017 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रिसोर्ट फोरच्युन पार्क में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में यहां के उप महाप्रबंधक अरविन्द कुमार गुप्ता ने प्रदान किया. सनद रहे कि बेगूसराय प्रक्षेत्र के 10 जिलों के शहरी क्षेत्र के 96 बिक्रेताओं में सर्वाधिक 5565 व्यवसायिक रसोई गैस बेचने के लिए तृतीय पुरस्कार दिया गया है. श्री गुप्ता ने श्री कुमार को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया है. दरभंगा लौटने पर नानक इंटरप्राइजेज के राजकुमार मारीवाला ने बताया कि यह सम्मान दरभंगा के व्यवसायिक रसोई गैस उपभोक्ताओं का सम्मान है. उन्होंने व्यवसायिक कार्य के लिए व्यवसायिक रसोई गैस की उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि व्यवसायिक रसोई गैस सुरक्षित और सुविधा जनक है. उन्होंने कहा कि इसकी कोई कमी भी नहीं है और आॅन डिमान्ड उपलब्ध भी है.

