
राज्य के बुनियादों मुद्दों से सत्ता एवं विपक्ष का कोई लेना देना नही: पप्पू यादव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में चाहे शिक्षा घोटाला का मामला हो या फिर सेक्स स्कैंडल, दोनों ही मामलों में सत्ता एवं विपक्ष की तालमेल से फल-फूल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास से कोई लेना देना नहीं. विपक्ष भी जलील मस्तान का मुद्दा उठाकर उत्तरप्रदेश की चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है जबकि विपक्ष को राज्य में हो रहे शिक्षा घोटाला, सेक्स स्कैंडल एवं आपराधिक घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करनी चाहिए. जन अधिकार पार्टी की ओर से लहेरियासराय स्थित परिसदन में रविवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन को सांसद पप्पू यादव संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य में हुए शिक्षा घोटाले एवं सेक्स स्कैंडल की जबतक सी बी आई जाँच नहीं करायी जायेगी तबतक वो चुप नहीं बैठेंगे।उन्होंने कहा कि इन दो मांगो को लेकर अगामी 27 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. साथ ही 8 अप्रैल को बिहार बंद का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. संसद श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से अपने सात निश्चय कार्यक्रम पर जोर डाल रहे है उन्हें राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है.

