Home मुख्य निलंबित शिक्षाकर्मियों के दु:ख को देखते हुए नहीं मनायेंगे होली : कुलपति। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 5, 2017

निलंबित शिक्षाकर्मियों के दु:ख को देखते हुए नहीं मनायेंगे होली : कुलपति। Voice of Darbhanga

IMG_20170307_113257दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकिशोर झा इस बार होली नहीं मनाएगें. प्रो. झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मी निलंबित है. विश्वविद्यालय उनको जीवन यापन भत्ता नहीं दे रही है. राज भवन का आदेश प्राप्त है कि तीन माह के अंदर विभागीय कार्यवाही किया जाय साथ ही उनलोंगो को जबतक कार्यवाही अंतिम रूप से समाप्त नहीं होती तब तक जीवन यापन भत्ता दिया जाय, लेकिन महीनों बीतने के बाद उन पर ना ही विभागीय कार्यवाही प्रारंभ हो सकी. ना ही जीवन यापन भत्ता प्रारंभ किया गया. प्रो. झा का मानना है कि जब तक अंतिम प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होता विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुरूप जीवन यापन भत्ता देना मानवीय कार्य है, लेकिन जीवन यापन भत्ता नहीं दिया जा रहा है. इससे व्यथित हूँ. उक्त निलंबित कर्मचारियों के परिवार के दुख से दुखी हूँ. वैसे विश्वविद्यालय कार्य संस्कृति में बदलाव करते हुए प्रो. झा ने उन निलंबित शिक्षक एवं शिक्षकेतर पर त्वरित कारवाई के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है, लेकिन कुलपति इस बीच उक्त निलंबित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के परिवार के दुख में शामिल होते हुए होली नहीं मनाने का निर्णय लिए है.

Share

Leave a Reply