
माले ने की लाठीचार्ज की निंदा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव और आर.के सहनी ने मब्बी में चल रहे चक्काजाम आंदोलन में लाठीचार्ज की घोर निंदा की है. माले नेताओं ने कहा है कि मब्बी में चल रहे चक्काजाम में महिलाओं-बच्चों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया. इसमें माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, पप्पू पासवान सहित दर्जनों लोग चोटे आयी है. नेताओं ने मांग किया है कि दोषी मब्बी थानाध्यक्ष व अन्य जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों को अविलम्ब निलंबित किया जाए.

