
स्कूल प्रांगण में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
दरभंगा: घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मपुरा मसवासी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय हरद्वार के प्रांगण में सोमवार को स्वछता के प्रति पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की उप-मुखिया चांदनी देवी ने किया. स्वच्छता अभियान को लेकर मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं को मुखिया पति संतोष साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए. स्वच्छ भारत अभियान मिशन को सफल बनाने के लिए हम सबों को अपने आस-पड़ोस को साफ रखना पड़ेगा. जिसके लिए हमें शपथ लेने की जरूरत है. वहीं लेखापाल रामखेलावन मंडल ने स्कूली छात्रों को अपने -अपने घरों में शौचालय निर्माण करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि खुले में शौच से सबसे ज्यादा बीमारियां फैलती हैं. जिसे रोकने के लिए शौचालय निर्माण जरूर है. भूपेंद्र चौधरी,रेशो देवी,सुशिल कुमार,रमन कुमार लाभ,मनोज कुमार, विद्यालय के सभी छात्र छात्रा व ग्रामीण मौजूद थे.

