Home मुख्य पूर्व रॉ अधिकारी के घर लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 5, 2017

पूर्व रॉ अधिकारी के घर लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

IMG_20170307_124122

घनश्यामपुर: पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए प्रखंड क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी सह पूर्व रॉ अधिकारी गुलाब झा समेत शिक्षक चंदन राय के घर में शनिवार की चोरों ने 70 लाख रुपये के सामान का माल पार कर दिया। पीड़ित परिवार आसपास के ग्रामीण कुछ समझते इससे पूर्व चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकले। सबसे अचरज की बात यह है कि थाना क्षेत्र के पुनहद गांव में दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात चोरों ने गांव के पांच घरों से पच्चीस लाख रुपए के जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। पुलिस चोरी की उस घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि थाना से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर दूसरी घटना को चोरों ने बेखौफ होकर अंजाम दे दिया। भीषण चोरी की घटना पुलिस के अलावे अनुमंडलीय पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।

इस बार चोरों ने अवकाश प्राप्त रॉ अधिकारी के घर समेत तीन घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रॉ अधिकारी गुलाब झा के घर शहनाई बजने की तैयारी जोरों पर थी। पूरे धूमधाम से गुलाब झा अपनी पौत्री की शादी की तैयारी में पिछले कई माह से जुटे हुए हैं। देर करीब एक से तीन बजे के बीच चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमीरा के लॉकर में सुरक्षित रखे जेवरात लेकर चलते बने। इसमें पूर्वजों के समय से अब तक के खरीदे गए जेवरात शामिल हैं।

वर्तमान में इसका बाजार मूल्य लगभग तेरह लाख रुपए होगा। इसके अलावा दो लाख रुपए के कीमती सामान भी लेकर चोर चले गए। घटना की जानकारी परिजनों को लगभग चार बजे हुई। कमरे में बिखरे हुए सामान को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पल भर में ही पूरे घर में कोहराम मच गया। घर से निकल रही गुलाब झा निकटवर्ती दो पड़ोसी वीरेंद्र झा संतोष झा के घरों के मुख्य दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। चोरों ने पड़ोसी सुदर्शन राय के पुत्र का जूता चुराकर गुलाब झा के घर पर अनुसंधान को भ्रमित करने के उद्देश्य से छोड़ दिया। चोर गुलाब झा के घर दीवार में दीवार के सहारे घुसे थे।

Share

Leave a Reply