
बीडीओ से वार्ता के बाद इन्साफ मंच का अनशन टूटा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: इंसाफ मंच के द्वारा कल दिनांक 6 मार्च से चल रहा अनशन आज दूसरे दिन सदर एसडीओ के निर्देश पर पहुंचे बहादुरपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अनशन पर मो0 मुस्तुफा उर्फ़ गुलाम मुस्तुफा, मो इम्तेयाज, जेनिस खातुन, फरहत जहाँ बैठी थी।
अनशन सथल पर मीडिया से बात करते हुए इन्साफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संयोजक नेयाज अहमद ने कहा कि बहादुरपुर इमामबाड़ा पर हो रहे अवैध निर्माण काम को तत्काल रोकने एवं जांच का लिखित आदेश दिखाने, रघेपुरा की गैर मजरुआ जमीन की मापी करवाने, चांडी गाँव में सड़क किनारे उजाड़े गये भूमिहीनों को आवास दिलाने के आश्वासन, जलवार पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता द्वारा की जा रही कालाबाजारी की जांच कर कारवाई एवं मब्बी में हुए लाठी चार्ज में दोषी पाए जाने पर कारवाई का आश्वासन बीडीओ अविनाश कुमार द्वारा दिए जाने के बाद अनशन समाप्त किया गया। बीडीओ अविनाश कुमार ने जूस पिला कर अनशनकारियों का अनशन तोड़वाया। अनशन स्थल पर राजा पासवान, हरी पासवान, मयंक कुमार, गनौर पासवान, मनोज महतो, राजकुमार पासवान,शीला देवी,शालीमा खातुन,नुसरत प्रवीण आदि मौजूद थे।

