Home मुख्य जब महिला ने डीएसपी से कहा कि केस करने केलिए पैसे नही हैं.. Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - March 7, 2017

जब महिला ने डीएसपी से कहा कि केस करने केलिए पैसे नही हैं.. Voice of Darbhanga

 

IMG_20170307_220940

दरभंगा। अभिषेक कुमार

पुलिस वाले की कमियां तो हम निकालते ही रहते हैं। पर कभी कभी कुछ अच्छे काम भी इनके दिख जाते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही दिखा जब दरभंगा सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एएसपी दिलनवाज अहमद का एक इंसानियत वाला रूप भी दिखा। आज देर शाम एक महिला इनके पास पहुंची। महिला के पति कैंसर से मर गए थे। बेटे बहु ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला को डीएसपी साहब ने महिला थाना जाने को बोला। तो महिला ने कहा कि केस करने केलिए पैसे नही हैं। डीएसपी साहब ने चौंकते हुए पूछा कि केस केलिए पैसा लगता है क्या? महिला ने कहा कि बिना पैसा के केस थोड़े होता है। उस महिला के पास कुछ खाने या घर जाने केलिए एक रुपया भी नही था। डीएसपी साहब ने अपने जेब से 500 रूपये निकालकर उस महिला को दिया और समझाया कि केस करने का पैसा नही लगता। फिर इसके बाद एक पुलिस वाले के साथ उसे महिला थाना भिजवाया।

इस घटना से द्रवित होकर एएसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि पुलिस के बारे में जो कुछ नेगेटिव सोच है, उसे दूर करने केलिए वे हमेशा प्रयासरत हैं।

Share

Leave a Reply